पीलीभीत

Pilibhit News: सड़क निर्माण की खराब गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Connect News 24

Villagers protested against poor quality of road construction

न्यूरिया क्षेत्र के गांव संडिया मुगलपुरा में बिरोध जताते ग्रामीण । संवाद

न्यूरिया। क्षेत्र के संडिया मुगलपुरा में ग्रामीणों ने घटिया सामग्री से सड़क निर्माण कराए जाने पर ठेकेदार के विरोध में विरोध प्रदर्शन किया।

ब्लॉक मरौरी क्षेत्र के गांव संडिया मुगलपुरा में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत बिथरा से कल्याणपुर का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। रविवार को ग्रामीणों ने ठेकेदार पर कम मात्रा में बजरी पत्थर कोलतार का प्रयोग किए जाने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि अभी निर्माण कार्य चल रहा है, उससे पहले ही सड़क उखड़ने लगी है।

निर्माण कार्य का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें सड़क की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीण प्रश्न चिह्न लगाते हुए दिख रहे हैं। प्रदर्शन करने वालों में जयप्रकाश शर्मा, चंद्रभान शर्मा, श्याम विहारी, रमेश चंद्र, दिलीप कुमार, अजय कुमार, नरेन्द्र, रोहित कुमार, बीरवल आदि ग्रामीण शामिल थे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button