पीलीभीत

Pilibhit News: करवाचौथ को लेकर बाजार सजा, लहंगा और साड़ियों की मांग ज्यादा

Connect News 24

पीलीभीत। करवाचौथ के स्वागत में बाजार पूरी तरह सजा हुआ है। रविवार को अवकाश वाले दिन महिलाओं ने जमकर खरीदारी की। पिछली बार की अपेक्षा बाजार में इस बार ज्यादा भीड़ देखने को मिल रही है। दुकानदारों का कहना है कि लहंगा और साड़ियों की डिमांड ज्यादा है।

शहर में चूड़ी वाली गली, मेन बाजार, जेपी रोड आदि जगहों की दुकानों पर रविवार को जमकर भीड़ देखने को मिली। करवाचौथ को देखते हुए दुकानदाराें ने भी पहले से ही तैयारी कर ली थी। साड़ियों व सलवार-कुर्ते की दुकानों पर भीड़ देखी गई। बाजार में 200 रुपये से लेकर 15 हजार तक की साड़ी मौजूद है। वहीं लहंगा भी एक हजार से 30 हजार रुपये तक का है।

दुकानदारों ने बताया कि महिलाएं बनारसी, सिल्क, डोलो सिल्क, औरगंजा, गोल्ड सिफॉन और नेट की साड़ी ज्यादा खरीद रहीं हैं। वहीं लहंगे में सिल्क, जारजट, ऑरेन सिल्क और बैलवेट लहंगे की डिमांड ज्यादा है। व्यापारियों की मानें तो इस बार पिछले बार की अपेक्षा व्यापार ज्यादा अच्छा है।

फोटो- 39

ब्यूटी पॉर्लर, चूड़ी व काॅस्मेटिक की दुकान पर जुट रही भीड़

चूड़ी की दुकानों, काॅस्मेटिक, ब्यूटी पार्लर आदि जगहों पर महिलाओं की भीड़ उमड़ रही है। रविवार को शहर में चूड़ी वाली गली में खासी भीड़ देखी गई। हाथों में मेंहदी लगवाने, फेशियल, ब्लीच, थ्रेडिंग के लिए महिलाएं ब्यूटी पॉर्लर पहुंच रहीं हैं। इससे ब्यूटी पॉर्लर संचालकाें के चेहरे भी खिले हुए हैं। करवाचौथ के लिए कई ब्यूटी पार्लर में तो एडवांस बुकिंग हो चुकी है।

पिछले बार की अपेक्षा इस बार व्यापार काफी अच्छा देखने को मिल रहा है। नवरात्र के बाद से ही व्यापार में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। देर शाम तक खरीदारी का सिलसिला चल रहा है। – धर्मेंद्र निमरानी, कपड़ा व्यापारी

बाजार में रौनक लौट आई है। करवा चौथ तक इस बार पिछली बार की अपेक्षा अच्छा रिजल्ट देखने को मिलेगा। जो अभी से दिख रहा है। – मोहम्मद अजीम, काॅस्मेटिक व्यापारी

अजीम ।

अजीम ।

अजीम ।

अजीम ।

अजीम ।

अजीम ।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button