पीलीभीत

Pilibhit News: हॉकी सब जूनियर की टीम चयनित, लखनऊ में करेंगे प्रतिभाग

Connect News 24

Hockey sub junior team selected, will participate in Lucknow

ड्रमण्ड राजकीय इंटर कॉलेज मैदान पर हॉकी का ट्रॉयल देते ​खिलाड़ी । संवाद

पीलीभीत। क्रीड़ा भारती ब्रजप्रांत की ओर से रविवार को ड्रमंड कॉलेज मैदान में हॉकी सब जूनियर का ट्रायल मैच कराया गया। इसमें 45 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

क्रीड़ा भारती के जिला मंत्री सतीश कुमार शर्मा ने बताया कि ट्रायल में यशपाल, दीपक, भूपेंद्र, अनुराग, नमन, जितेश, जमाल खान, आकाश कुमार, अभिषेक, प्रियांशू, अजय, अनुराग वर्मा, अमन, सर्वेश, अर्पित, अर्जुन, शिवम का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। जिला मंत्री ने बताया कि चयनित यह खिलाड़ी लखनऊ में चार से नौ नवंबर के बीच होने वाले राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। ट्रायल चयन के दौरान क्रीड़ा भारती के जय प्रकाश, राजकुमार, प्रमोद, अंश, अक्षित आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button