बदायूं

Budaun News: उझानी में सभासद से छेड़खानी, पति को पीटा

Connect News 24

उझानी (बदायूं)। नगर पालिका परिषद की एक सभासद ने पड़ोस के युवक पर घर में घुस कर छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। पालिका सदस्य के पति ने आरोपी से शिकायत की तो उन्हें पीट दिया गया। पुलिस ने आरोपी और उसके चाचा को हिरासत में ले लिया है।

सभासद के पति ने बताया कि सोमवार दोपहर जब वह घर पर नहीं थे, तभी पड़ोस का युवक घर में घुस आया और उनकी सभासद पत्नी को अकेला पाकर छेड़खानी करने लगा। शाम को वह घर लौटे तो पत्नी ने घटनाक्रम से अवगत कराया। वह शिकायत लेकर गए तो आरोपी घर पर नहीं मिला। सभासद का कहना है कि मंगलवार शाम शिकायत करने पर आरोपी और उसके परिजनों ने उनके पति की पिटाई कर दी।

सूचना के बाद पुलिस ने आरोपी समेत उसके चाचा को हिरासत में ले लिया। आरोपी युवक की मानें तो उसकी पत्नी को चार दिन पहले पालिका सदस्य के देवर ने लापता कर दिया है। वह उसे कहीं छोड़कर घर लौट आया है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है। जांच की जा रही है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button