बरेली

Bareilly News: दोस्त की शादी में कार पर खड़े होकर उड़ाए नोट, गिरफ्तार

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

Updated Wed, 01 Nov 2023 02:12 AM IST

बिथरी चैनपुर। प्रधान के भांजे की शादी में डांसर बुलाकर अश्लील डांस कराने के मामले में कार्रवाई के बाद दूल्हे के दोस्त को कार पर खड़े होकर नोट उड़ाना भारी पड़ गया। युवक का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के बाद कार का चालान कर दिया है।सोमवार को पदारथपुर गांव में प्रधान के भांजे तस्लीम की शादी थी। प्रधान के पति विरासत ने डांसरों को बुलाकर धमाल किया था। इसका वीडियो वायरल होने पर सोमवार को विरासत व दूल्हे तस्लीम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इसी गांव में रहने वाले तस्लीम के दोस्त शाहिद बेग ने खुशी में कार पर चढ़कर नोट उड़ा दिए। इसकी वीडियो बनाकर किसी ने बरेली पुलिस को एक्स (ट्विटर) पर भेज दी। पुलिस ने वीडियो में नोट उड़ा रहे शाहिद को पकड़ लिया। पुलिस ने शाहिद के साथ ही उस कार का चालान कर दिया जिस पर चढ़कर वह नोट उड़ा रहा था।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button