पीलीभीत

Pilibhit News: युवती ने खाया जहर, जिला अस्पताल रेफर

Connect News 24

बिलसंडा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने संदिग्ध हालात में जहर खा लिया। युवती का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की अपनी ही रिश्तेदारी में शादी को लेकर बातचीत चल रही थी। इसमें एक बार शादी के लिए हामी भी हो गई, लेकिन किन्हीं कारणों से शादी हो नहीं पाई। दोबारा बातचीत में भी बात न बनने पर क्षुब्ध युवती ने घर में रखा कीटनाशक पी लिया। हालत गंभारी होने पर परिजन पहले उसे थाने, वहां से सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कार्यवाहक प्रभारी सुभाष यादव ने बताया कि हालात गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button