पीलीभीत

Pilibhit News: ड्यूटी कर घर लौट रहे सफाई कर्मचारी की हादसे में मौत

Connect News 24

Safai worker returning home after duty dies in accident

घटना स्थल से क्षतिग्रस्त बाइक उठा कर ले जाते पुलिसकर्मी- संबाद

पूरनपुर। बरखेड़ा ब्लाॅक के ग्राम गझाड़ा में तैनात सफाई कर्मचारी घर लौटते समय असम हाईवे पर किसी वाहन की टक्कर से घायल हो गया। सीएचसी लाए गए सफाई कर्मचारी को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

घटना असम हाईवे पर गांव हरसिंहपुर में एक राइस मिल के समीप बुधवार को हुई। गांव दुधियाखुर्द निवासी सुनील कुमार (37) की तैनाती विकास विभाग में बरखेड़ा ब्लाॅक के गांव गझाड़ा में थी। बुधवार को सुनील बाइक से ड्यूटी कर घर लौट रहा था। असम हाईवे पर उसे किसी वाहन ने टक्कर मार दी। सड़क किनारे खून से लथपथ पड़े सुनील को सीएचसी लाया गया।

चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर इंस्पेक्टर क्राइम उमेश कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सुनील की जेब में मिले आधार कार्ड से पुलिस ने गांव दुधियाखुर्द के लोगों से मोबाइल पर उसकी जानकारी की। जानकारी पर उसके परिजन में कोहराम मच गया। इंस्पेक्टर क्राइम उमेश कुमार ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) अजय देवल ने बताया कि सुनील की तैनाती बरखेड़ा ब्लाॅक के गांव गझाड़ा में थी। ड्यूटी कर सुनील घर लौट रहा था।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button