Pilibhit News: आई ड्रॉप से बच्चे की आंखों की रोशनी जाने के आरोप की जांच पूरी
पूरनपुर। गलत आई ड्रॉप से डेढ़ साल के बच्चे की आंखों की रोशनी जाने के मामले में शिकायत पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अनिकेत गंगवार जांच पूरी कर ली है। शिकायतकर्ता और चिकित्सक के बयान दर्ज कर रिपोर्ट सीएमओ को भेजी गई है। रिपोर्ट में आई सर्जन से सलाह लेने की संंस्तुति की गई है।
मोहल्ला खानकाह निवासी याकूब खां ने स्वास्थ्य विभाग के अफसरों और पुलिस से शिकायत कर नगर के माधोटांडा रोड स्थिति एक चाइल्ड केयर सेंटर के चिकित्सक पर उसके डेढ़ वर्षीय पुत्र को गलत आई ड्रॉप देेने से उसकी आंखों की रोशनी चली जाने, शिकायत पर चिकित्सक पर अभद्रता कर धमकाने का आरोप लगाया था। अफसरों से हुई शिकायत के बाद सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अनिकेत गंगवार ने जांच की। जांच में उन्होंने शिकायतकर्ता और चिकित्सक के बयान दर्ज किए। जांच के बाद उन्होंने सीएमओ को भेजी रिपोर्ट में आई सर्जन से सलाह की संस्तुति की है।



