पीलीभीत

Pilibhit News: गोली मारने के बाद आरोपी ने खुद को कमरे में किया बंद

Connect News 24

पीलीभीत। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के गांव में मंगलवार की शाम पुरानी रंजिश के चलते एक युवक ने गांव निवासी युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। इसके बाद युवक ने लाइसेंसी असलहा लेकर खुद को घर के कमरे में कैद कर लिया। चार घंटे की मशक्कत के बाद जैसे-तैसे युवक को कमरे से बाहर निकाला जा सका। पुलिस ने युवक के पास से दो लाइसेंसी असलहों को भी जब्त कर लिया है।

मंगलवार रात साढ़े आठ बजे थाना बरखेड़ा क्षेत्र के गांव कटकवारा में पुरानी रंजिश के चलते गोली चलने से 32 वर्षीय जगतपाल उर्फ पप्पू का गांव के रमेश से बाइक तेज चलाने को लेकर विवाद हो गया था। इसी के चलते रमेश ने जगतपाल को अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से दो गोली मार दीं। जो उसके जांघ के ऊपर जा लगीं। गंभीर हालत में उसे सीएचसी बरखेड़ा ले जाया गया। जहां से उसे मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। वहां उसका उपचार चल रहा है।

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी रमेश ने खुद को अपने घर के कमरे में बंद कर लिया। जब पुलिस आरोपी के घर पहुंची तो वह कमरे में बंद था। इसके बाद पुलिस ने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन वह दरवाजा खोलने को राजी नहीं हुआ। चूंकि उसके पास लाइसेंसी असलहा था। इसलिए पुलिस कमरे में घुसने की हिम्मत नहीं जुटा पाई।

चार घंटे की मशक्कत के बाद सुबह चार बजे पुलिस कमरा खुलवा पाने में कामयाब हुई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी रमेश को हिरासत में ले लिया। उसके कब्जे से दो लाइसेंसी असलहा भी बरामद हुए, जिनमें एक रिवॉल्वर और एक बंदूक शामिल है। इस मामले में घायल के परिजनों ने बुधवार देर शाम आरोपी और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ घटना की तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक राजवीर सिंह परमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button