पीलीभीत

Pilibhit News: बच्चे की पिटाई के मामले में शिक्षक को बचाने की कोशिश

Connect News 24

पीलीभीत। कक्षा एक की छात्रा के साथ की गई मारपीट के मामले में विभागीय अधिकारी आरोपी शिक्षिका को बचाने में जुटे हैं। यही वजह है कि घटना के छह दिन बाद भी मामले की जांच पूरी नहीं हो सकी है। यह जांच खंड शिक्षा अधिकारी स्तर से लंबित है।

न्यूरिया थाना क्षेत्र के बिथरा गांव निवासी शांति स्वरूप ने पुलिस के साथ ही शिक्षा विभाग में छह दिन पहले की शिकायत में कहा था कि उसकी बेटी नीलम गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा एक की छात्रा है। आरोप है कि 25 अक्तूबर को वह रोज की तरह स्कूल में पढ़ने गई थी। पढ़ाई के दौरान ही स्कूल की एक शिक्षिका ने बिना किसी वजह बेटी की बेरहमी से पिटाई कर दी। उसके शरीर पर निशान तक पड़ गए। इस पर बीएसए ने मामले की जांच बीईओ को सौंपी थी, जो अब तक पूरी नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है विभागीय अफसर मामले में समझौते के प्रयास में जुटे हैं।

इस मामले में जांच कराई जा रही है। अभी जांच रिपोर्ट नहीं आई है। जांच रिपोर्ट आते ही मामले में कार्रवाई की जाएगी। -अमित कुमार सिंह, बीएसए


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button