बदायूं

Budaun News: बुग्गी मांगने पर बड़े भाई को पीटा

Connect News 24

उझानी। कोतवाली क्षेत्र के गांव ननाखेड़ा में अपनी बुग्गी मांगने पर बदलू शेख की उनके छोटे भाई ने पिटाई कर दी। घायल बदलू को जिला अस्पताल भेजा गया है। ननाखेड़ा निवासी बदलू शेख की बुग्गी उनके छोटे भाई टेनी ने मांग ली थी।

कई दिनों तक टेनी ने उसका इस्तेमाल किया। बुधवार सुबह बदलू ने जरूरत बताकर बुग्गी मांगी तो टेनी ने गालीगलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर टेनी और उसकी पत्नी-बेटी ने बदलू को पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने उसकी तहरीर पर जांच शुरू कर दी है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button