बदायूं

Budaun News: कछला में करंट से झुलसे इलेक्ट्रीशियन ने दम तोड़ा

Connect News 24

Electrician burnt by electrocution dies in Kachla

मृतक विनोद कुमार। फाइल फोटो

उझानी। कछला नगर पंचायत में आउट सोर्सिंग कर्मचारी इलेक्ट्रीशियन विनोद कुमार ने बुधवार तड़के सैफई के मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। वह सात दिन पहले बिजली के पोल पर लाइट ठीक करते समय करंट लगने से झुलस गए थे।

कछला के वार्ड 40 निवासी विनोद कुमार (26) 26 अक्तूबर को स्ट्रीट लाइट ठीक करने के लिए सुबह करीब नौ बजे पोल पर चढ़े थे। उसी दौरान बिजली आ जाने से उन्हें करंट लग गया था। उनका चेहरा समेत दोनों हाथ झुलस गए थे। परिजनों ने विनोद को उसी दिन राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। हालत में सुधार न होने पर विनोद को अगले दिन सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था।

वहां उन्होंने बुधवार तड़के अंतिम सांस ली। सूचना मिलने पर परिजन सैफई रवाना हो गए हैं। नगर पंचायत के सफाई निरीक्षक कुलदीप कश्यप ने बताया कि विनोद के शव का सैफई में ही पोस्टमार्टम कराया गया है। विनोद के दो साल का एक बेटा है। पति की मौत से पत्नी पप्पी बदहवास हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष जगदीश सिंह लौनिया चौहान ने इलेक्ट्रीशियन की मौत पर उनके परिजनों को सांत्वना दी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button