Pilibhit News: सृष्टि की रचना से जुड़ा प्रसंग सुनकर श्रोता हुए मंत्रमुग्ध

गांव मरौरी खास में भागवत कथा सुनाते पंकज मिश्रा । संवाद
बिलसंडा। गांव मरौरी खास में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में मंगलवार को कथा व्यास पंकज मिश्रा ने सृष्टि की रचना के प्रसंग का वर्णन किया। कहा कि पृथ्वी को पाताल लोक से लाने के लिए श्री हरि विष्णु ने वराह अवतार लिया।
कथा व्यास ने कहा कि सबसे पहले भगवान श्रीहरि विष्णु की नाभि से कमल के फूल पर बैठे ब्रह्मा जी की उत्पत्ति हुई और भगवान श्रीहरि विष्णु के आदेश के अनुसार ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना की। उन्होंने मनु और सतरूपा की उत्पत्ति की। मनु और सतरूपा से पांच संतानें दो पुत्र और तीन कन्या हुईं। इसके बाद कहा कि एक दैत्य पृथ्वी को पातालपुरी ले गया और पृथ्वी को वापस लाने के लिए भगवान श्रीहरि विष्णु ने वराह अवतार लिया। इसी तरह बालक ध्रुव की कथा भी व्यास ने सुनाई। कथा में बिहारी जी के भजनों का सुंदर गुणगान हुआ। संवाद



