रामपुर

Rampur News: बंगलूरू और कोलकाता ने जीते मैच

Connect News 24

रामपुर। मिनी आईपीएल सीजन-3 क्रिकेट टूर्नामेंट के छठे दिन बृहस्पतिवार को दो मुकाबले हुए। जिनमें पहले मैच में बंगलूरू बुल्स ने चेन्नई स्टार्स को छह विकेट से हरा दिया। वहीं दूसरे मैच में कोलकाता किंग्स से लखनऊ रॉयल्स को 78 रन से माद दी। टूर्नामेंट में शुक्रवार को चेन्नई स्टार्स-मुंबई नाइट्स और राजस्थान वाॅरियर्स-बंगलूरू बुल्स के बीच मुकाबले होंगे।सुबह 11 बजे शहीद-ए-आजम स्पोर्ट्स स्टेडियम में पहले मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 169 रन बनाए। जिसमें बल्लेबाज नयन ने 18 गेंदों पर 47 रन बनाए और पार्थ जैन ने 36 गेंदों पर 45 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए बंगलूरू की टीम ने 19.1 ओवर में 4 विकेट खोकर 170 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया। बंगलूरू के बल्लेबाज रोहित ने 43 गेंदों पर 50 रन बनाए। वहीं खिलाड़ी सलमान ने 14 गेंदों पर 34 रन बनाए। चेन्नई के गेंदबाज उवैश चौधरी ने 4 ओवर में 36 रन देकर 2 विकेट लिए। सलमान को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

दूसरा मैच कोलकाता किंग्स और लखनऊ रॉयल्स के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता की टीम ने 20 ओवर में आठ विकेट खोलकर 171 रन बनाए। जिसमें बल्लेबाज अनिकेत लवी ने 39 गेंदों पर 63 रन बनाए। लखनऊ के गेंदबाज शारिक ने 4 ओवर में 33 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछे करते हुए लखनऊ की टीम 93 रन पर ऑल आउट हो गई। इस तरह लखनऊ को 78 रन से हरा दिया। जिसमें लखनऊ के बल्लेबाज हरिओम ने 37 गेंदों पर 51 रन बनाए। वहीं कोलकाता के गेंदबाज हारुन ने 4 ओवर में चार विकेट लेकर 20 रन दिए। मैन ऑफ द मैच लवी और गेम चेंजर अवार्ड हारुन को मिला। आयोजक मुफीद व नावेद ने सभी का आभार जताया। अंपायरिंग सतेंद्र व शमशाद ने की।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button