बरेली

Bareilly News: नोएडा रीजन में बरेली फिसड्डी, पीलीभीत-शाहजहांपुर आगे

Connect News 24

बरेली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम जारी हो गया। नोएडा रीजन में शामिल बरेली फिसड्डी साबित रहा है। वहीं, पीलीभीत और शाहजहांपुर ने बाजी मारी है। नोएडा रीजन में कुल 18 जिले हैं। इसमें बरेली 10वीं में 15वें स्थान और 12वीं में 16वें नंबर पर रहा है। जबकि पीलीभीत ने 10वीं और 12वीं दोनों में सातवां स्थान पाया है। वहीं, शाहजहांपुर को 10वीं में पांचवीं और 12वीं में 11वीं रैंक मिली है।

देशभर में कुल 16 रीजन में नोएडा भी 14वें नंबर पर है। उससे आगे पटना 10वें नंबर पर है। बरेली में कुल 82 विद्यालय हैं। 10वीं की परीक्षा में यहां 2974 छात्राएं और 4591 छात्र (कुल 7565) शामिल हुए थे। इसमें 6814 विद्यार्थी सफल रहे और परिणाम 90.07 फीसदी रहा। इसमें छात्राओं का प्रतिशत छात्रों से अधिक रहा। छात्राएं 93 फीसदी तो छात्र सिर्फ 87 फीसदी सफल रहे।

वहीं, 12वीं में 2706 छात्राएं और 4077 छात्र (कुल 6783) परीक्षा में शामिल बैठे थे। इनमें 4918 सफल रहे। यहां भी छात्राएं छात्रों से आगे रहीं। 79 फीसदी छात्राएं पास हुईं, जबकि छात्र 67 प्रतिशत ही पास हो सके। 12वीं का परीक्षा परिणाम 72.50 फीसदी रहा।

12वीं की स्थिति

नोएडा रीजन की कक्षा 12वीं की रिपोर्ट में पहले नंबर पर ग्रेटर नोएडा है। दूसरे पर मेरठ, तीसरे पर गाजियाबाद, चौथे पर शामली, पांचवें पर मथुरा, छठे पर हापुड़, सातवें पर पीलीभीत, आठवें पर एटा व नौवें नंबर पर बागपत और दसवें पर बुलंदशहर जिला रहा। वहीं 11वें नंबर पर शाहजहांपुर, 12वें पर अलीगढ़, 13वें पर मैनपुरी, 14वें पर आगरा, 15वें पर फिरोजाबाद, 16वें पर बरेली और 17वें पर हाथरस और 18वें पर कासगंज जिला रहा है।

10वीं की स्थिति

10वीं में पहले स्थान पर मेरठ है। दूसरे पर अलीगढ़, तीसरे पर शामली, चौथे पर हापुड़, पांचवें पर शाहजहांपुर, छठे पर ग्रेटर नोएडा, सातवें पर पीलीभीत, आठवें पर गाजियाबाद, नौवें बागपत व दसवें पर हाथरस रहा। 11वें नंबर पर मथुरा, 12वें पर एटा, 13वें पर बुलंदशहर, 14वें पर आगरा, 15वें पर बरेली, 16वें पर कासगंज व 17वें पर मैनुपरी और 18वें पर फिरोजाबाद जिला रहा है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button