Budaun News: पर्यवेक्षकों से बोले डीएम- निष्पक्ष और पारदर्शी करानी है मतगणना

12बीडीएन44-डायट स्थित ऑडिटोरियम में पर्यवेक्षकों व सहायकों को जानकारी देते डीएम मनोज कुमार। संव
– डायट के ऑडिटोरियम हॉल में पर्यवेक्षकों और सहायकों को दी गई ट्रेनिंग
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। प्रशिक्षण संस्थान डायट परिसर के ऑडिटोरियम हॉल में शुक्रवार को पर्यवेक्षकों और सहायकों को प्रशिक्षण दिया गया। उन्हें मतगणना के संबंध में कई जरूरी दिशा निर्देश भी दिए गए। डीएम ने कहा कि मतगणना भी निष्पक्ष और पारदर्शी कराई जाएगी। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
डीएम ने कहा कि मतगणना की सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मतगणना मेहनत, परिश्रम व निष्ठा के साथ संपूर्ण कराएं। यह निर्वाचन का अंतिम व सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव है। सभी मतगणना स्थलों पर सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी। यह एक ही पाली में संपन्न होगी। इस दौरान सीडीओ केशव कुमार ने मतगणना के संबंध में कई जानकारियां दीं।
इस मौके पर कई पर्यवेक्षकों और सहायकों ने सवाल भी किए और उन्होंने उनका जवाब दिया। इस दौरान एसडीएम सदर सुखलाल प्रसाद वर्मा और पर्यवेक्षक, सहायक समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।