Pilibhit News: नवोदय विद्यालय का परीक्षाफल रहा बेहतर
बीसलपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य डॉ. बीके सिंह ने बताया कि उनके विद्यालय का कक्षा 10 और 12वीं का परीक्षाफल काफी बेहतर रहा। कक्षा 10 में 82 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे, सभी उत्तीर्ण हो गए। कक्षा 12 में 52 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, इसमें 46 पास हुए जबकि 16 फेल हो गए। विद्यालय का 12वीं का परीक्षाफल 89 प्रतिशत रहा है। संवाद
केन्द्रीय विद्यालय में शिवानी रहीं अव्वल
पीलीभीत। नगर के केन्द्रीय विद्यालय में तीन विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। यहां 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली सनराइज काॅलोनी की शिवानी ने 92.4 प्रतिशत तो बीएसएनएल कॉलोनी की तनु ने 91 प्रतिशत अंक पाए। वहीं 87 8 प्रतिशत अंक पाकर उज्ज्वल ने विद्यालय का मान बढ़ाया। प्रभारी प्राचार्य जीपी आर्य ने सभी की मेहनत को सराहा। संवाद