Pilibhit News: प्रेमी पर लगाया दुष्कर्म का आरोप
पूरनपुर। प्रेमी के साथ छह महीने पहले गई युवती ने छह महीने तक बंधक बनाकर दुष्कर्म करने व मारपीट का आरोप लगाते हुए माधोटांडा पुलिस से शिकायत की है। प्रेमी के चंगुल से छूटकर घर आई युवती ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
क्षेत्र के एक गांव की युवती ने बताया कि पति से अनबन रहने पर छह महीने पहले कस्बा कलीनगर के एक युवक के साथ वह आ गई। युवक ने उससे शादी करने का झांसा दिया और बहलाफुसला कर अपने घर ले गया। शादी की बात कहने पर टाल जाता था। छह महीने तक युवक उससे दुष्कर्म करता रहा। करीब एक महीने पहले उससे शादी की जिद और बच्चों को लाने की बात कही। तब उसने घर मेंं बंधक बनाकर कई दिन तक पिटाई की व दुष्कर्म किया। मौका मिलने पर वह प्रेमी के घर से भाग आई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद