Pilibhit News: व्यापारी ने लगाया 20 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप
मझोला। नगर के व्यापारी नितिन गोयल ने रविवार शाम न्यूरिया पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसने कुछ समय पूर्व उत्तराखंड में एक जमीन खरीदी थी। जहां एक इंडस्ट्री बनवा रहा है। जिसके चलते देर शाम तक आना-जाना होता है। मझोला के रहने वाला एक युवक अक्सर उससे गाली-गलौज करता है।
कुछ दिन पूर्व वह अपनी खरीदी हुई जमीन पर जा रहा था। इसी दौरान युवक ने अपने अज्ञात साथियों के साथ घेर लिया और उससे 20 लाख की रंगदारी मांगने लगा। युवक ने रंगदारी न देने पर व्यापारी को जान से मारने की धमकी भी दी। जिसके बाद व्यापारी ने मामले की शिकायत थाना न्यूरिया में कर कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर न्यूरिया का कहना है कि रंगदारी का कोई मामला नहीं है। दोनों के बीच जमीन को लेकर विवाद है। जांच की जा रही है। संवाद