रामपुर
Rampur News: पड़ोसी पर हमले के मामले में सुनवाई टली
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Wed, 08 Nov 2023 01:39 AM IST
रामपुर। सपा नेता आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खां पर दर्ज पड़ोसी पर जानलेवा हमला करने के मामले में कोर्ट में मंगलवार को सुनवाई नहीं हो सकी। गंज थाने में दर्ज इस मामले में मंगलवार को आजम खां के अधिवक्ता की ओर से स्थगन प्रार्थना पत्र दाखिल किया गया,जिसे स्वीकार कर लिया गया। एडीजीसी सीमा राणा ने बताया कि इस मामले की अगली सुनवाई 17 नवंबर को होगी।


