रामपुर

Rampur News: मौसम की मार, बच्चे हो रहे कोल्ड डायरिया के शिकार

Connect News 24

रामपुर। बदलते मौसम में थोड़ी सी लापरवाही बच्चों के स्वास्थ्य पर भारी पड़ रही है। वायरल बुखार के साथ ही बच्चे कोल्ड डायरिया के शिकार होने लगे हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में इस तरह के रोजाना 15 से 20 बीमार बच्चे पहुंच रहे हैं। इसके अलावा निमोनिया के मामले भी देखने को मिल रहे हैं। सरकारी अस्पतालों के अलावा नर्सिंग होम व निजी क्लीनिकों पर काफी संख्या में रोगी पहुंच रहे हैं।जिला अस्पताल की ओपीडी खुलने से पहले ही बच्चों के परिजन उन्हें लेकर डॉक्टर का इंतजार करते नजर आते हैं। बीते एक सप्ताह से रोगी बच्चों की संख्या में अधिक इजाफा हुआ है। अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. पल्लव सिंघल ने बताया कि बच्चों में इन दिनों तीन प्रकार की बीमारी की शिकायत मिल रही है। वायरल फीवर, कोल्ड डायरिया और निमोनिया।उन्होंने बताया कि ओपीडी में प्रतिदिन 150 के करीब बच्चे आते हैं। उसमें से 15 से 20 बच्चे कोल्ड डायरिया के शिकार हैं। इसके अलावा निमोनिया के केस भी आ रहे हैं। बृहस्पतिवार को 18 बच्चे कोल्ड डायरिया से पीड़ित आए। उनका परीक्षण कर दवा दी गई।

बोले डॉक्टर

बच्चों को उल्टी, दस्त व पेट दर्द की शिकायत हो तो ये कोल्ड डायरिया के लक्षण हो सकते हैं। ऐसे में तुरंत डॉक्टर को दिखाएं। बदलते मौसम में बच्चों के स्वास्थ्य का खास ख्याल रखें।

डॉ. पल्लव सिंघल, बाल रोग विशेषज्ञ।

कोल्ड डायरिया के लक्षण

– पतला मल आना।

– पेट में दर्द के साथ सूजन होना

– शरीर में पानी की कमी होना।

– बार-बार बुखार आना।

– मल के साथ खून आना।

– भूख में कमी आना।

– पेट में ऐंठन होना।

– बच्चे को गर्म कपड़े पहनाकर रखें।

– बच्चे को ओआरएस का घोल पिलाएं।

– बीमार होने पर तुरंत डॉक्टर से परामर्श लें।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button