रामपुर

Rampur News: टांडा में निर्दलीय साहिबा सरफराज के सिर पर सजा पालिकाध्यक्ष का ताज

Connect News 24

टांडा। पालिकाध्यक्ष के पद पर पूर्व पालिकाध्यक्ष अब्दुल माजिद की पुत्र वधू निर्दलीय प्रत्याशी साहिबा सरफराज ने अपनी करीबी प्रतिद्वंदी सपा प्रत्याशी नासरा बेगम को 472 वोटों से शिकस्त देकर जीत हासिल की है। जबकि भाजपा प्रत्याशी और निवर्तमान पालिकाध्यक्ष मेहनाज जहां 3190 वोट के साथचौथे स्थान पर रहीं। वही पूर्व पालिकाध्यक्ष शहाबुद्दीन गौरी की मां और इस बार के निकाय चुनाव की सबसे बुजुर्ग प्रत्याशी हसीना बेगम को 4655 वोट आए।

2017 में हुए चुनावों में शहाबुद्दीन गौरी ने मेहनाज जहां को समर्थन दिया था। तब वो 6134 वोट लाकर नासरा बेगम को 655 वोटों से हराते हुए टांडा की पालिकाध्यक्ष बनी थीं। लेकिन इस बार आपस में मतभेद के चलते दोनों ही प्रत्याशी जीत से दूर हो गए। वही दूसरी तरफ जीत के बाद साहिबा सरफराज के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और साहिबा सरफराज ने पति सरफराज आलम ने जीत का ऐलान होते ही मंडी समिति में नमाज पर ऊपर वाले का शुक्र अदा किया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button