रामपुर

Rampur News: दढि़याल के पहले नगर पंचायत अध्यक्ष बने खुर्शीद

Connect News 24

दढि़याल/टांडा। नगर पंचायत बनने के बाद पहली बार हुए मतदान में निर्दलीय प्रत्याशी खुर्शीद अहमद ने अपने निकटवर्ती प्रतिद्वंदी निर्दलीय इकराम को 681 मतों से परास्त कर दढि़याल नगर पंचायत के पहले अध्यक्ष बने। वही भाजपा प्रत्याशी अंकुश चौधरी तीसरे स्थान पर रहे।

शनिवार को नगर स्थित मंडी समिति में शनिवार सुबह को शुरू हुई मतगणना में सुबह से ही निर्दलीय प्रत्याशी खुर्शीद अहमद ने बढ़त बनाए रखी और मतगणना के अंत में कुल 3518 वोट लेकर आए। जबकि निर्दलीय प्रत्याशी इकराम अली ने खुर्शीद अहमद को कड़ी टक्कर देते हुए 2837 वोट प्राप्त किए। तीसरे स्थान पर रहने वाले भाजपा प्रत्याशी अंकुश चौधरी ने 2815 वोट हासिल किए। पहली बार जीत हासिल करने के बाद खुर्शीद अहमद के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और प्रमाण पत्र मिलने के बाद खुशी मनाते हुए दढि़याल की ओर रवाना हो गए। आजम खान द्वारा खुर्शीद अहमद सपा का टिकट दिया गया था लेकिन जिलाध्यक्ष के हस्ताक्षर ना होने के चलते खुर्शीद ने अंतिम समय में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पर्चा दाखिल किए था।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button