बदायूं

Budaun News: पहले राउंड में दीपमाला तो दूसरे में आगे हुईं फात्मा

Connect News 24

– पांचवें राउंड तक दीपमाला ने बनाए रखी बढ़त, आखिरी छठा राउंड बना निर्णायक

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। शहर में नगर पालिका परिषद के चुनाव परिणाम पर सभी की नजरें टिकी थीं। ऐसे में जब मतगणना शुरू हुई तो पहले राउंड में दीपमाला, दूसरे में फात्मा आगे हो गईं। इसके बाद पांच राउंड तक दोनों के बीच कड़ा मुकाबला रहा। मगर, छठे यानी फाइनल राउंड में फात्मा ने बाजी मार ली।

शनिवार को सुबह आठ बजे शुरू हुई मतगणना का जब पहला राउंड खुला तो दीपमाला गोयल ने 951 वोटों से बढ़त बना ली। इसके बाद दूसरे राउंड में फात्मा रजा ने दीपमाला को तगड़ी चुनौती दे डाली। दूसरे राउंड मेें दोनों का अंतर 648 वोटों का रह गया। फात्मा के वोट जहां 7938 हो गए वहीं दीपमाला का आंकड़ा 7289 पर आ गया। तीसरे राउंड में दीपमाला ने फिर बढ़त बनाई। इस राउंड में दीपमाला को 4971 और फात्मा रजा को 3872 वोट मिले।

चौथे और पांचवें राउंड में दोनों ने एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी। पांचवें राउंड के बाद दीपमाला 625 वोट से आगे चल रही थीं। ऐसे में छठे और अंतिम राउंड पर सबकी निगाह आकर टिक गईं। जीत हार का फैसला भी इसी राउंड में होना था, इसलिए दोनों प्रत्याशियों समेत उनके समर्थकों की भी धड़कनें बढ़ गईं थीं। अंतिम राउंड जब खुला तो फात्मा ने दीपमाला को काफी पीछे छोड़ दिया। इस राउंड में दीपमाला केवल 927 वोट पर सिमटकर रह गईं, जबकि फात्मा रजा ने 7046 वोट हासिल किए और वही उनकी जीत का आधार बने।

फैक्ट फाइल

पहला राउंड

– दीपमाला गोयल- 4462

– फात्मा रजा 3511

दूसरा राउंड

– दीपमाला गोयल 2827

– फात्मा रजा 4427


तीसरा राउंड

– दीपमाला गोयल 4971

– फात्मा रजा को 3872

चौथा राउंड

– दीपमाला गोयल 4516

– फात्मा रजा 4296


पांचवां राउंड

– दीपमाला गोयल 4350

– फात्मा रजा – 4395

छठा राउंड

– दीपमाला गोयल 927

– फात्मा रजा 7046


कुल मत

-फात्मा रजा-27571

– दीपमाला गोयल-22086


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button