बदायूं

Budaun News: मतगणना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था रही सख्त, नहीं घुस सके बाहरी

Connect News 24

Security arrangements remained strict at the counting site, outsiders could not enter

13बीडीएन42-मंडी समिति में मतगणना स्थल पर तैनात पुलिस बल। संवाद

– मंडी समिति में दो जगह लगाए गए थे बैरियर, पास दिखाकर दाखिल हुए लोग

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। मतगणना स्थल मंडी समिति में सुरक्षा व्यवस्था काफी सख्त रही। बाहरी लोगों का प्रवेश वर्जित कर दिया गया। बिना पास के लोगों को अंदर दाखिल नहीं होने दिया गया। मंडी समिति के बाहर भी भीड़ नहीं लगने दी गई। न ही फूलमाला बिकने दी गई।

मंडी समिति में दो जगह बैरियर लगाए गए थे। मुख्य गेट पर महिला थाना इंस्पेक्टर रेनू सिंह और अन्य इंस्पेक्टर व पुलिस बल लगाया गया था। यहां से बिना पास के कोई व्यक्ति अंदर दाखिल नहीं होने दिया गया। तमाम लोगों के वाहन बाहर ही खड़े करा दिए गए। दूसरे बैरियर पर केवल लोगों को प्रवेश दिया गया, जो वाहन यहां तक पहुंच गए, वह दूसरे बैरियर से आगे नहीं बढ़ने दिए गए। अंदर भी मतगणना स्थल टिनशेड में काफी पुलिस बल तैनात रहा। सीओ सिटी आलोक मिश्रा और सिटी मजिस्ट्रेट ब्रजेश कुमार सिंह लगातार भ्रमण करते रहे। डीएम मनोज कुमार और एसएसपी डॉ. ओपी सिंह भी मंडी समिति आते जाते रहे। कहीं भी बेवजह भीड़ एकत्र नहीं होने दी। एसएसबी के जवान लगातार गश्त करते रहे।

दोबारा मतगणना कराने को कहा तो पुलिस ने फटकारा डंडा

मतगणना स्थल टिनशेड में नगर पालिका परिषद के साथ वार्ड सदस्यों के मतपत्रों की भी मतगणना चल रही थी। वार्ड नंबर 12 की मतगणना के दौरान भाजपा प्रत्याशी किशोर कश्यप के वोट ज्यादा निकले तो निर्दलीय प्रत्याशी हारुन ने हंगामा कर दिया। हारुन पूर्व वार्ड सभासद भी है। उसका हंगामा देखकर लोगों को बर्दाश्त नहीं हुआ। मौके पर मौजूद पुलिस ने निर्दलीय प्रत्याशी को वहां से भगा दिया।

शोपीस बना रहा मेटल डिटेक्टर

मंडी समिति में सुरक्षा व्यवस्था के तहत मेटल डिटेक्टर लाया गया था, लेकिन उसका प्रयोग नहीं किया गया। उसे साइड में रखवा दिया गया। उससे कोई व्यक्ति निकला ही नहीं और न ही पुलिस ने मेटल डिटेक्टर से लोगों को निकाला।

13बीडीएन42-मंडी समिति में मतगणना स्थल पर तैनात पुलिस बल। संवाद

13बीडीएन42-मंडी समिति में मतगणना स्थल पर तैनात पुलिस बल। संवाद

13बीडीएन42-मंडी समिति में मतगणना स्थल पर तैनात पुलिस बल। संवाद

13बीडीएन42-मंडी समिति में मतगणना स्थल पर तैनात पुलिस बल। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button