Budaun News: सोई सिद्ध पीठ पर मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव

बिसौली के सोई सिद्धपीठ पर भंडारे का प्रसाद ग्रहण करते लोग। संवाद
बिसौली। सोई सिद्धपीठ पर हनुमान जी महाराज का जन्मोत्सव मनाया गया। संत विदेहनंदिनी शरण महाराज ने पूजा अर्चना की। संतों और भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। गत वर्षों की भांति इस बार भी एक सप्ताह से रामचरित मानस पाठ और रासलीला का मंचन हो रहा है। शनिवार को सुबह चार बजे से पूजा अर्चना शुरु हुई। 11 कुंतल लड्डू का भोग लगाया। तिलक, पूजन और आरती के बाद भजन कीर्तन हुआ। इस मौके पर संतशरण जी महाराज, फूलबाबा, कैबिनेट मंत्री गुलाब देवी, भाजपा विधायक महेश गुप्ता, पूर्व चेयरमेन वीरेंद्र लीडर, राजाबाबू वार्ष्णेय, सुधाकर शर्मा, रामबाबू यादव, कल्पना जौहरी, आकाश मिश्र, लखन शर्मा, आशीष शर्मा आदि भक्तगण मौजूद रहे। संवाद