बदायूं

Budaun News: रोशन हुआ जिले का हर घर

Connect News 24

Every house in the district was illuminated

दीपावली पर श्रीराम नगर में आतिशबाजी जलाते लोग। संवाद

बदायूं। दीपावली जिले भर में रविवार को धूमधाम से मनाई गई। शुभ मुहूर्त में घरों, मंदिरों और प्रतिष्ठानों में विघ्न विनाशक गणेश जी और माता लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा की गई। वहीं आतिशबाजी से आसमान सतरंगी हो गया। धरती और आसमान का नजारा देखते ही बन रहा था।

हजारों वर्षो से चल आ रहे दीपावली पर्व पर समृद्धि की देवी मां लक्ष्मी की पूजा की परंपरा का निर्वहन किया गया। लोग महीनों से इस पर्व का इंतजार कर तैयारियों में जुटे हुए थे। जगमगाती रोशनी में मां लक्ष्मी-गणेश जी, धन के देवता कुबेर और रिद्धि-सिद्धि की अक्षत-रोली, मिष्ठान, फूल आदि से पूजा-अर्चना की गई। श्रीराम दरबार के चित्र भी पूजे गए। मान्यता है कि जहां देवी लक्ष्मी का इस दिन प्रादुर्भाव हुआ, वहीं चौदह वर्ष का वनवास काटकर भगवान श्रीराम अयोध्या लौटे थे। इसी खुशी में घर-घर दीप जलाकर और आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया गया था। बच्चों ने दीपावली पर जमकर मौज मस्ती की। नये-नये परिधानों में सजकर दीपावली की जगमग रोशनी और आतिशबाजी का नजारा देखा।

जमकर लोगों ने बांटी मिठास

-दीपावली पूजन के साथ खील-खिलौने और मिठाइयां खाने और बांटने की परंपरा का भी खूब निर्वहन हुआ। क्या गरीब, क्या अमीर, अपनी-अपनी हैसियत के अनुसार लोगों ने खीले-खिलौने और मिठाई से जहां मां लक्ष्मी को मनाया। वहीं प्रसाद के रूप में पड़ोसी और परिचितों को मिष्ठान का वितरण कर दीपावली की शुभकामनाएं दीं। दूर बैठे लोगों को मोबाइल पर बधाई दी।

दुल्हन की सजाया गया शहर

दीपावली पर लोगाें ने अपनी हैसियत के अनुसार अपने घरों और प्रतिष्ठानों का सजाया। जहां शहर में झालरों से घरों और प्रतिष्ठानों को सजाया। वहीं देहात क्षेत्र में लोगों ने मोमबत्ती और दीयों से अपने घरों को रोशन किया। साथ ही अंधेरे का दूर किया। कादरचौक थाना परिसर में एक अच्छी साज सजा कराई गई।

दुकानों पर की पूजा

सैदपुर। दीपावली पर लोगों ने अपने घरों और दुकानों पर लक्ष्मी देवी की पूजा की। मिष्ठान की दुकानों पर भारी भीड़ रही। नगर पंचायत की तरफ से नगर में सजावट रोशनी की गयी।

देर रात के चली अतिशबाजी

वजीरगंज। दीपावली नगर सहित समूचे देहात क्षेत्र में हर्षोल्लास से परंपरागत तरीके से मनाई। बच्चों के साथ-साथ बड़ों ने जमकर आतिशबाजी की। आलम यह था कि आधी रात्रि तक आसमान पटाखों के शोर से गूंजता रहा।

मंदिरों में की पूजा

फैजगंज बेहटा। कस्बा समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में दीपावली शांति पूर्वक मनाई। मंदिरों को सजाया गया, वहां पर लोगाें ने माता रानी की पूजा की। थाना परिसर में रंगोली सजाई गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button