बदायूं
Budaun News: बिल्सी-नैथुआ मार्ग का जल्द हो निर्माण
बिल्सी। नगर के ज्वाला प्रसाद जैन जूनियर हाईस्कूल के सामने से गांव नैथुआ को जाने वाला संपर्क मार्ग आज भी कच्चा है। गांव निवासी मोहम्मद मियां, लक्ष्मीकांत माहेश्वरी, संजय यादव, हरवेश यादव, संतोष कुमार, सोमेंद्र माहेश्वरी आदि ने बताया कि इसके निर्माण को लेकर कई बार क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों व विभागीय अधिकारियों से मांग की गई है, लेकिन किसी ने इसकी ओर से कोई ध्यान नहीं दिया है। उन्होंने डीएम से शीघ्र इसके निर्माण कराये जाने की मांग की है। संवाद