रामपुर

Rampur News: ओपीडी में बढ़ गए सांस व पेट दर्द के रोगी

Connect News 24

रामपुर। सोमवार को आधा दिन अवकाश रहने के बाद मंगलवार को जिला अस्पताल की ओपीडी पूरे दिन खुली। ओपीडी में कुल 408 लोगों ने पंजीकरण कराया। इसमें सर्वाधिक सांस, पेट और आंखों से जुड़ी समस्याओं के मरीज आए। डॉक्टर ने इनको देखकर दवा के साथ परामर्श दिया। दिवाली पर हुई आतिशबाजी से प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ गया है। इस वजह से सांस के रोगियों की मुश्किल बढ़ी है। लोग सांस लेने में कठिनाई और आंखों में जलन व दर्द होने की शिकायत लेकर जिला अस्पताल की इमरजेंसी व ओपीडी में पहुंच रहे हैं। इसी के साथ ही गलत खान-पान की वजह से पेट से जुड़ी समस्याएं भी लोगों को परेशान कर रही है।

जिला अस्पताल में मरीजों को देख रहे जनरल फिजिशियन डॉ. डीके वर्मा ने बताया कि पेट दर्द, सांस लेने में कठिनाई के मरीज ज्यादा पहुंचे हैं। ऐसे मरीजों को बाहर निकलते समय मास्क का इस्तेमाल करने की सलाह दी। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. पंकज गोस्वामी ने बताया प्रदूषण की वजह से आंखों में जलन व दर्द की शिकायत है। इसलिए मरीजों को ड्रॉप दिया गया। साथ ही बाहर निकलते समय आंखों पर चश्मा लगाने की सलाह दी है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button