पीलीभीत

Pilibhit News: चाकू दिखाकर महिला से किया दुष्कर्म, बेटी से की छेड़खानी

Connect News 24

पीलीभीत। कोतवाली क्षेत्र की एक महिला से युवक ने घर में घुसकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर चाकू दिखाकर धमकाया। उसकी नाबालिग बेटी से भी छेड़खानी की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

महिला ने पुलिस को बताया कि एक युवक उस पर और उसकी पुत्री पर गलत नजर रखता है। गली में आते-जाते अश्लील हरकतें करता है। आरोप है कि 10 अक्तूबर को सुबह साढ़े सात बजे उसकी पुत्री स्कूल जा रही थी। महिला अपने गेट पर खड़ी थी। इसी दौरान युवक आया और उसकी पुत्री से छेड़खानी की। उसी दिन मौका पाकर दिन में 11 बजे युवक घर में घुस आया और चाकू दिखाकर दुष्कर्म किया।

उस वक्त महिला का पति दुकान पर था। इसी दौरान महिला का पति और उसकी मां किसी काम से घर पहुंच गए। उन्हें आता देख युवक जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। इसके बाद भी युवक ने महिला को आते-जाते परेशान करना जारी रखा। दोबारा संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। बदनामी के डर से महिला परिजनों के साथ दूसरे मोहल्ले में रहने लगी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी शहबाज खां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

युवती से तीन लोगों ने की छेड़खानी, कपड़े फाड़े

– पिता की तहरीर पर सुनगढ़ी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट

संवाद न्यूज एजेंसी

पीलीभीत। दीपावली पर घर के बाहर दीये रख रही युवती से गांव के ही तीन लोगों ने छेड़खानी करते हुए उसके कपड़े फाड़ डाले। सुनगढ़ी पुलिस ने पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सुनगढ़ी क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक ने बताया कि दीपावली की रात्रि पूजा-अर्चना करने के बाद घर के सभी लोग जगह-जगह दीये रख रहे थे। इसी दौरान उसकी 18 वर्षीय पुत्री घर के बाहर दीया रख रही थी। तभी गांव का ही भगवानदास, शिवकुमार और राहुल युवती के पास पहुंचे और छेड़खानी शुरू कर दी। जब किशोरी ने घटना का विरोध किया तो उक्त लोगों ने उसके कपड़े फाड़ डाले।

शोर सुनकर परिजन जब बाहर पहुंचे तो उक्त लोग लाठी-डंडे लेकर आ गए और घर में घुसकर परिवार के सभी लोगों के साथ मारपीट शुरु कर दी। पुत्री पर बेल्टों से हमला किया। परिवार के सभी लोगों के गंभीर चोटें आईं हैं। किशोरी के पिता ने मामले की शिकायत थाना सुनगढ़ी में की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ छेड़खानी व घर में घुसकर मारपीट करने सहित गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button