पीलीभीत

Pilibhit News: व्यापारी की दुकान की छत पर पटाखे से लगी आग

Connect News 24

पीलीभीत। दुकान की छत पर पड़ी घास फूंस में पटाखों की चिंगारी से आग लग गई। धुआं उठता देख आसपास रहने वाले लोगों ने मोटर से पानी डालकर आग पर काबू पाया। इससे मुख्य बाजार में बड़ी घटना होने से बच गई।

शहर की लकड़ी मंडी के पास जाटों वाले चौराहे से पहले व्यापारी अर्पित मित्तल की स्टील पाइप व पीवीसी की दुकान है। दुकान की छत पर सूखे पत्ते व अन्य प्लॉस्टिक का बेकार सामान पड़ा हुआ था। मंगलवार की रात लगभग नौ बजे किसी ने पटाखा दागा। जिसकी चिंगारी आकर छत पर सूखे पत्ते व प्लास्टिक पर गिर गई। इससे वहां आग लग गई। आसपास के लोगों ने आग व धुआं उठता देख मामले की जानकारी दुकान स्वामी को दी। दुकान स्वामी के आने से पूर्व ही आसपास के लोगों ने मोटर से पानी डालना शुरु कर दिया। दुकान स्वामी के आने से पहले ही आग पर काबू पा लिया गया। सूचना मिलते ही कोतवाली इंस्पेक्टर नरेश त्यागी भी फोर्स लेकर मौके पर पहुंच गए।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button