पीलीभीत

Pilibhit News: ट्रॉली की चपेट में आकर बालिका की मौत

Connect News 24

Girl dies after being hit by trolley

अमरिया क्षेत्र के गांव सरैनी तिरकुनिया में दुर्घटना के बाद मौके पर लगी भीड़ व मौजूद पुलिस । संव

अमरिया। मां के साथ नानी के घर आई चार वर्षीय बालिका की ट्रॉली की चपेट में आने से मौत हो गई। चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बरेली के थाना भोजीपुरा के गांव चठिया निवासी रज्जो पत्नी वीरेंद्र अपनी चार वर्षीय पुत्री गुंजन के साथ अमरिया क्षेत्र के गांव तिकुनिया सरैनी में नाना शिवराम के यहां सात दिन पूर्व आईं थीं। सुबह लगभग नौ बजे रज्जो अपनी बेटी गुंजन के साथ नहर पर भैंस बांधने जा रही थी। इसी दौरान तमुड़िया नहर पर मिट्टी से भरी तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ जाने से गुंजन की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर चालक मौके से भाग गया।

घटना की जानकारी लगते ही काफी ग्रामीण वहां पर जमा हो गए। ग्रामीणों का आरोप था कि पुलिस की मिलीभगत से काफी लंबे समय से दिन-रात ट्रैक्टर-ट्रॉली से अवैध खनन किया जा रहा है। थाना प्रभारी ब्रजवीर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। परिजनों की तहरीर पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

अमरिया क्षेत्र के गांव सरैनी तिरकुनिया में दुर्घटना के बाद मौके पर लगी भीड़ व मौजूद पुलिस । संव

अमरिया क्षेत्र के गांव सरैनी तिरकुनिया में दुर्घटना के बाद मौके पर लगी भीड़ व मौजूद पुलिस । संव

अमरिया क्षेत्र के गांव सरैनी तिरकुनिया में दुर्घटना के बाद मौके पर लगी भीड़ व मौजूद पुलिस । संव

अमरिया क्षेत्र के गांव सरैनी तिरकुनिया में दुर्घटना के बाद मौके पर लगी भीड़ व मौजूद पुलिस । संव

Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button