Rampur News: पत्नी को बुलाने गए दामाद की पिटाई, जहर खाने से हालात बिगड़ी
रामपुर। नाराज होकर मायके गई पत्नी को बुलाने गए एक दामाद की ससुरालियों ने जमकर पिटाई कर दी। आरोप है कि दामाद की जहर खाने से हालत बिगड़ गई। जिसका गांव के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की शादी इसी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में करीब डेढ़ साल पहले हुई थी। शादी के बाद से पति-पत्नी में अनबन रहने लगी। अनबन के बीच पत्नी नाराज होकर मायके चली गई थी। ग्रामीणों के अनुसार बृहस्पतिवार को मायके से पत्नी को बुलाने के लिए उसका पति पहुंचा था। पति के पहुंचते ही ससुराल के लोग आक्रोशित हो गए। जब पति द्वारा पत्नी से ससुराल चलने की बात कही गई तो मामला बिगड़ गया।
पत्नी को बुलाने गए दामाद की ससुरालियों ने जमकर पिटाई कर दी। ग्रामीणों का कहना है कि इस दौरान किन्ही कारणों से दामाद की जहर खाने से हालात बिगड़ गई। हालत बिगड़ने पर ससुराल के लोग घबरा गए। जिसके बाद ससुरालियों ने दामाद को रम्पुरा गांव स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया, जबकि पीड़ित युवक के गांव के ग्रामीणों में चर्चा थी कि युवक को ससुराल के लोगों ने जहर खिलाया है। युवक का उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है। युवक के परिजनों ने अभी कोई शिकायत नहीं की है।

