रामपुर

Rampur News: हटाए गए शहर कोतवाल गजेंद्र त्यागी, मनोज को कमान

Connect News 24

रामपुर। पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने कई थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदल दिए हैं। उन्होंने काफी लंबे समय से शहर कोतवाल के पद पर तैनात गजेंद्र त्यागी को हटा दिया है। अब मनोज कुमार को नया शहर कोतवाल बनाया है। त्यागी को प्रभारी विशेष पैरवी सेल बनाया गया है। इसके अलावा कई और थानाध्यक्ष बदल दिए गए हैं। पुलिस अधीक्षक ने देर रात कई थानाध्यक्षों को बदलने का आदेश कर दिया। एसपी ने शहर कोतवाल गजेंद्र त्यागी को पैरवी सेल का प्रभारी बनाया है। वहीं, ऑपरेशन दृष्टि सेल के प्रभारी मनोज कुमार को शहर कोतवाल बनाया गया है। इसके साथ ही आईजीआरएस सेल के प्रभारी जयवीर सिंह को स्वार थाने का प्रभारी बनाया गया है। शाहबाद के प्रभारी अनुपम शर्मा को मिलक, पुलिस लाइन से मानचंद को प्रभारी शाहबाद थाना, मिलकखानम थाना प्रभारी कुलदीप सिंह को प्रभारी आईजीआरएस बनाया गया है।

वहीं उपनिरीक्षक हरिओम चौहान को पटवाई थाना प्रभारी से सैफनी थाना प्रभारी के पद पर भेजा है। साइबर सेल प्रभारी शेरपाल सिंह को थानाध्यक्ष मिलकखानम, सैदनगर चौकी प्रभारी अजय शर्मा को थानाध्यक्ष पटवाई, चौकी रज्जड़ प्रभारी विनोद कुमार को थाना अजीमनगर, महेंद्र सिंह को थाना गंज से प्रभारी चौकी रज्जड़ और प्रभारी व्यापारिक सुरक्षा प्रकोष्ठ नरेंद्र कुमार को प्रभारी साइबर क्राइम सेल भेजा गया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button