बरेली

बरेली में सनसनीखेज वारदात: प्रेम प्रसंग में महिला की हत्या कर पुआल में जलाया, अधजली लाश बरामद

Connect News 24

Woman murdered and burnt in straw half burnt dead body recovered in Bareilly

पुआल में जलती मिली महिला का लाश
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के शाही थाना क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात हुई है। इलाके में शनिवार रात 35 वर्षीय महिला की हत्या कर दी गई। इसके बाद उसे पुआल में रखकर जला दिया गया। रविवार की सुबह गांव के लोग जब खेतों की तरफ गए तो पुआल में महिला की लाश जलती दिखी। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने अधजली लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक महिला शाही क्षेत्र के गांव खेऊ की गौटिया की रहने वाली थी। उसके पति ने बताया कि पत्नी शनिवार रात बच्चों के साथ सोई। आधी रात जब उसकी नींद टूटी तो पत्नी घर में नहीं थी। उसने घर और आसपास तलाश किया, लेकिन कोई पता नहीं चला, फिर परिजनों के साथ खोजबीन करने लगा। रविवार सुबह ग्रामीणों ने गांव के बाहर पुआल में महिला की लाश जलने की सूचना दी। मौके पर पहुंचे पति ने उसकी शिनाख्त की। 

ये भी पढ़ें- UP: मंगेतर के फोन से की कॉल… ‘तेरे प्रेमी को मार दिया है’, सहमी छात्रा ने भी दे दी जान

 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button