बदायूं

Budaun News: भाकियू नेता के इकलौते पुत्र की डेंगू से मौत

Connect News 24

The only son of Bhakiyu leader dies of dengue

अखिलेश सिंह एडवोकेट। फाइल फोटो

बदायूं। भारतीय किसान यूनियन के नेता चौधरी सौदान सिंह के इकलौते पुत्र अधिवक्ता अखिलेश सिंह की डेंगू से मौत हो गई। सूचना मिलते ही भाकियू कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई।

उघैती थाना क्षेत्र के गांव खंडुवा के मजरा भवानीपुर निवासी भाकियू नेता चौधरी सौदान सिंह के बेटे अखिलेश सिंह पेशे से वकील थे। डेंगू की पुष्टि होने पर उन्हें बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार शाम उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। शनिवार को भाकियू नेता राजेश सक्सेना समेत सैकडों कार्यकर्ता उनके आवास पर पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त की। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button