बदायूं

Budaun News: रेस्टोरेंट में अनैतिक धंधा… लोग जुटे तो तीन जोड़े खिसके, मैनेजर भी भाग गया

Connect News 24

उझानी। नगर के एक गेस्ट हाउस में अनैतिक धंधे का खेल सामने आने के बाद अब दो रेस्टोरेंट भी उसी राह पर चल पड़े हैं। शनिवार दोपहर बरेली-मथुरा हाईवे से जुड़े बाइपास स्थित रेस्टोरेंट में तीन प्रेमी जोड़े होने का शोर मचा तो मैनेजर भाग गया। बाद में दो नाबालिग लड़कियों समेत तीन जोड़े भी खिसक गए।

नगर निवासी एक व्यक्ति के इस रेस्टोरेंट को बदायूं का युवक किराये पर चला रहा है। रेस्टोरेंट में तीन प्रेमी जोड़े होने का शोर मचा तो आसपास के लोग जुट गए। उन्होंने रेस्टोरेंट के मैनेजर से जानकारी की तो वह अंदर किसी के भी होने से इन्कार करता रहा। लोग अंदर पहुंचे तो एक नाबालिग लड़की के साथ युवक संदिग्धावस्था में मिला। रेस्टोरेंट के लंच रूम में भी दो प्रेमी जोड़े थे। जानकारी करने पर तीनों जोड़ों में से दो लड़कियों ने खुद को छात्रा बताया।

पकड़े जाने के डर से एक जोड़े ने कह दिया कि वह बर्थ डे विश करने आए हैं। प्रेमी जोड़ों के निकलने से पहले ही रेस्टोरेंट का मैनेजर भाग गया। वह लोगों का जमघट लगे रहने तक नहीं लौटा। बता दें कि नगर के एक प्राइवेट गेस्ट हाउस में तीन-चार बार प्रेमी जोड़े पकड़े जाने के बाद उसे एसडीएम और सीओ सील करा चुके हैं।

पड़ोसियों की रही थी रेस्टोरेंट पर नजर

रेस्टोरेंट में गेस्ट हाउस की तरह किसी को ठहराया नहीं जा सकता। रेस्टोरेंट में महज नाश्ता करने या फिर लंच और डिनर की व्यवस्था होती है। किसी को ठहराने के लिए संचालक को गेस्ट हाउस का लाइसेंस लेना होता है। ऐसा न होने पर भी रेस्टोरेंट में पिछले कुछ महीनों से युगल आते-जाते हैं। इसके चलते पड़ोस के लोगों को भी संचालक पर शक होने लगा। उन्होंने रेस्टोरेंट पर नजर रखनी शुरू की तो प्रेमी जोड़ों को रूम देने का खेल सामने आ गया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button