बदायूं
Budaun News: सड़क हादसे में घायल महिला की मौत
बिल्सी। कछला-शाहबाद हाईवे पर दो दिन पहले सड़क हादसे में घायल 55 वर्षीय रामवती की शुक्रवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने बाइक नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है।
गांव निजामपुर निवासी रामवती 16 नवंबर की दोपहर बिसौली क्षेत्र के गांव परसिया से भैयादूज करके बेटे वीकेश कुमार के साथ बाइक से घर लौट रहींं थीं। हाईवे पर पदमांचल जैन मंदिर के पास सामने से आ रही बाइक से वीकेश की बाइक टकरा गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल रामवती ने शुक्रवार रात दम तोड़ दिया। संवाद