बदायूं

Budaun News: डॉक्टर दंपती के घर में डकैती डालने वाले बदमाशों पर लगा गैंगस्टर एक्ट

Connect News 24

बदायूं। शहर में डॉक्टर दंपती के घर में डकैती डालने वाले बदमाशों पर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। इस वारदात में बदायूं के अलावा बरेली, शाहजहांपुर और पंजाब के बदमाश शामिल थे। फिलहाल सभी बदमाश जेल में हैं।

कोतवाली क्षेत्र के जोगीपुरा मोहल्ले में 16 अगस्त की शाम सात बदमाश डॉ. सुरेंद्र गोविल के घर में मरीज बनकर घुसे। उन्होंने असलहों के बल पर डॉ. सुरेंद्र गोविल और उनकी पत्नी डॉ. मृदुला गोविल को बंधक बना लिया। इसके बाद मारपीट करते हुए लूटपाट शुरू कर दी। उसी दौरान अधिवक्ता तरित माथुर वहां पहुंच गए थे। इससे बदमाश जल्दबाजी में 40 हजार रुपये और सोने-चांदी के कुछ जेवर लूटकर ही दूसरे दरवाजे से भाग गए थे।

पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शाहजहांपुर निवासी शंकर शर्मा, पंजाब के लुधियाना निवासी शनि उर्फ अशोक पाल व राजकुमार उर्फ राजू, बरेली सुभाषनगर निवासी शोभित गुप्ता, बदायूं निवासी शहनवाज, पंजाब के बरनाला निवासी निर्मल, बरेली के इज्जतनगर निवासी करनवीर को गिरफ्तार किया। इस समय सभी बदायूं जेल में हैं। अब पुलिस ने इन सभी पर गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की है। एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने बताया कि डॉक्टर दंपती के घर में डकैती डालने वाले सभी बदमाशों पर गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की गई है।

पशु तस्करों पर भी गैंगस्टर की कार्रवाई

बदायूं। मूसाझाग थाना पुलिस ने छुट्टा पशुओं की हत्या करने वाले तस्करों पर गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की है। इंस्पेक्टर महेंद्र पाल सिंह ने बताया कि ग्राम हसनपुर निवासी सालिम, कमालुद्दीन, गुल मोहम्मद, मुस्तकीम, ताजिब और अशरफ पशु तस्कर हैं। वह लगातार छुट्टा पशुओं की हत्या कर रहे थे। इनके खिलाफ गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की गई है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button