बदायूं

Budaun News: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, दो झोलाछापों पर रिपोर्ट

Connect News 24

बदायूं। कासगंज के सोरों क्षेत्र की एक युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया गया। युवती ने इस मामले में दो झोलाछापों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसका कहना है कि पिता की बीमारी के संबंध में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो डाली थी। उसके बाद झोलाछापों ने उससे संपर्क किया। एक ने शादी का झांसा देकर संबंध बना लिए।

युवती के मुताबिक, उसने अपने बीमार पिता की वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड की थी। इसके बाद उसके मोबाइल नंबर पर बदायूं के झोलाछाप प्रदीप कुमार ने कॉल की। उसने पिता की बीमारी के इलाज के संबंध में बात की। इसके बाद रामपुर जिले के सेफनी थाना क्षेत्र के गांव देवीपुरा निवासी झोलाछाप रवि पाल से बात कराई। प्रदीप कुमार ने उझानी में रवि से उसकी मुलाकात कराई।

इसके बाद रवि शादी का झांसा देकर एक होटल में ले गया और उससे संबंध बना लिए। एक दिन उसने बरेली बुलाया। वहां भी उसके साथ संबंध बनाए। जब वह बरेली से लौटकर आई तो पता चला कि रवि शादीशुदा है। जब इस संबंध में उसने रवि से बात की तो उसने जान से मारने की धमकी दी। युवती ने दोनों झोलाछापों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button