बदायूं

Budaun News: बाइक सवार बदमाशों ने युवक से नकदी, मोबाइल फोन लूटा

Connect News 24

बदायूं। मूसाझाग थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक से मोबाइल और पांच हजार रुपये लूट लिए। युवक पैदल अपनी बहन के घर जा रहा था। रास्ते में गंगा एक्सप्रेस-वे के नजदीक बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। हालांकि थाना पुलिस का कहना है कि युवक शराब के नशे में अपना मोबाइल कहीं गिरा आया।

दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव सरेली निवासी आकाश शर्मा शुक्रवार रात मनिकापुर कौर से अपनी बहन के घर टिकलापुर जा रहा था। आकाश के मुताबिक, उस दौरान वह शराब पीए थे। पैदल गंगा एक्सप्रेस-वे के नजदीक पहुंचे तभी काले रंग की बाइक से आए दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। तमंचा निकालकर मारपीट की और उसका मोबाइल व पांच हजार रुपये लूट लिए।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। इंस्पेक्टर महेंद्र पाल का कहना है कि युवक नशे में था। उसका मेडिकल परीक्षण भी कराया गया था। इसमें एल्कोहल की पुष्टि हुई है। वह नशे में अपना मोबाइल फोन कहीं गिरा आया था। उसने मोबाइल गिरने की तहरीर दी है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button