बदायूं

Budaun News: झोलाछाप के इलाज से किसान की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Connect News 24

Farmer dies due to treatment of hawk, family members created ruckus

नाधा में मामले की छानबीन करती पुलिस। संवाद

नाधा। जरीफनगर इलाके में शनिवार शाम झोलाछाप के इलाज से 45 वर्षीय किसान की मौत हो गई। इससे गुस्साए परिजनों क्लीनिक पर हंगामा किया। स्टाफ से हाथापाई की। पुलिस ने जैसे-तैसे उन्हें शांत किया।

थाना क्षेत्र के गांव वजीरपुर निवासी किशनवीर शनिवार शाम करीब चार बजे अपने खेत पर खाद लगाने गए थे। उसी दौरान उनकी हालत बिगड़ गई। परिजन उन्हें नाधा में एक झोलाछाप के क्लीनिक पर ले गए, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इसके बाद परिवार वालों ने हंगामा शुरू कर दिया। झोलाछाप और उसके स्टाफ से हाथापाई की।

लोगों के गुस्से को देखकर झोलाछाप और उसका स्टाफ क्लीनिक छोड़कर भाग गए। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने समझा-बुझाकर परिवार वालों को शांत किया। इसके बाद युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि परिवार वालों ने झोलाछाप के खिलाफ तहरीर दी है। उस पर कार्रवाई की जा रही है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button