Budaun News: सभासदों ने उठाया पालिका की दुकानों पर कब्जे का मुद्दा

संयुक्त विकास आयुक्त को ज्ञापन देते सभासद। संवाद
बिल्सी। नगर पालिका की दुकानों पर दबंगों के कब्जे का शनिवार को सभासदों ने संयुक्त विकास आयुक्त प्रदीप कुमार के सामने मुद्दा उठाया। सभासदों ने तहसील पहुंचकर संयुक्त विकास आयुक्त से इस संबंध में वार्ता की और उन्हें ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया है कि नगर पालिका ने नजूल भूमि गाटा संख्या 668 और 675 पर करीब दो वर्ष पहले 26 दुकानों का निर्माण कराया था। दुकानों की नीलामी जांच लंबित होने के कारण नहीं हो पाई। इस बीच कुछ दंबगों ने दुकानों पर कब्जा कर लिया। सभासदों ने दुकानों को कब्जा मुक्त कराने की मांग की है। संयुक्त विकास आयुक्त ने ईओ को कार्रवाई कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। ज्ञापन देने वालों में सभासद अजीत सिंह गुर्जर, उमेश बाबू, सूर्यप्रकाश देवल, प्रखर माहेश्वरी, राहुल माहेश्वरी, बनवारी लाल माहेश्वरी आदि मौजूद रहे। संवाद