पीलीभीत

Pilibhit: महापर्व छठ का समापन, उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ पूरा हुआ व्रत, घाटों पर उमड़े श्रद्धालु

Connect News 24

Chhath Puja women offered arghya to the rising sun in Pilibhit

घाट पर जुटे श्रद्धालु
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उदीयमान सूर्य (उगते सूर्य) को अर्घ्य देने के बाद सोमवार को चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन हो गया। पीलीभीत में सोमवार को भोर होते ही श्रद्धालुओं का बरहा रेलवे क्रासिंग के पास जलाशय में पहुंचने का क्रम शुरू हो गया। लोग सिर पर प्रसाद की टोकरी रखकर ला रहे थे। जलाशय पर पहुंचने के बाद व्रती महिलाओं ने पानी में खड़े होकर उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया। लखीमपुर खीरी में पूर्वांचल समाज के लोगों ने भगवान भास्कर को अर्घ्य देकर अपनी पूजा संपन्न की। इस दौरान घाटों पर छठ मइया के गीत गूंजते रहे। 

शहर में रेलवे कालोनी में रह रहे पूर्वांचल के परिवार धूमधाम से छठ पर्व मनाते हैं। उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के लिए सूरज उगने से पहले ही छठ व्रतियों की भीड़ बरहा फाटक स्थित घाट पर उमड़ पड़ी थी। व्रतियों के परिवार के सदस्य अपने सिर पर प्रसाद की टोकरी लिए हुए थे। टोकरी में रखे सूप के ऊपर दीप जल रहे थे। विधि-विधान से छठ माता की आराधना की गई। महिलाओं, बच्चों और पुरुषों ने घाट पर बनाई वेदियों पर फल, सब्जी, मिठाई, दीप जलाकर पूजा अर्चना की।  


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button