रामपुर

Rampur News: उगते सूर्य को दिया अर्घ्य, छह महापर्व संपन्न

Connect News 24

रामपुर। छठ महापर्व के आखिरी दिन महिलाओं ने सोमवार तड़के उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। छठी मैया से परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद बांटा। उसके बाद व्रत खोला। छठ पूजा के आखिरी दिन उगते सूर्य की उपासना करने का विधान है। इसके लिए शहर में सोमवार सुबह से ही छठ पूजा के घाटों पर व्रती महिलाओं के साथ ही तमाम लोग पहुंच गए। मंदिर में बने कुंड में पूजन किया। महिलाएं जल में उतरीं और उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। सूप को लेकर चारों तरफ परिक्रमा की और सभी दिशाओं में भगवान को नमन किया।

परिवार के साथ छठ माता का पूजन किया। कृष्णा मंदिर के अलावा रजा टेक्सटाइल मैदान, राम मनोहर लोहिया पार्क ज्वालानगर, कचहरी परिसर व सीआरपीएफ में भी इसी तरह का नजारा दिखाई दिया। पूजन के बाद उपवास भी खोला गया। इसके साथ ही छठ महापर्व संपन्न हो गया। इस अवसर पर छठ पूजा घाटों पर युवाओं ने आतिशबाजी भी की।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button