रामपुर

यूपी बोर्ड : परीक्षा केंद्रों पर दूसरे स्कूलों का होगा 50 फीसदी स्टाफ

Connect News 24

रामपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। जल्द ही माध्यमिक शिक्षा परिषद परीक्षा केंद्रों की ऑनलाइन सूची जारी करेगा। परीक्षा के दौरान केंद्रों पर 50 फीसदी स्टाफ दूसरे विद्यालयों से भेजा जाएगा। जिससे कि नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराई जा सके। वहीं शासन स्तर से ही परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थी आवंटित किए जाएंगे।

माध्यमिक शिक्षा परिषद की आगामी हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाओं के लिए तैयारियों को तेज कर दिया गया है। कुछ समय पहले बोर्ड ने विद्यालय संचालकों से वेबसाइट पर समस्त सूचनाओं को मांगा था। जिनका जिला विद्यालय निरीक्षक स्तर से सत्यापन कराया गया। इस बार हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में करीब 47 हजार छात्र-छात्राएं शामिल होंगे।

परीक्षाओं को शांतिपूर्ण व नकलविहीन कराए जाने की कवायद बोर्ड ने शुरू कर दी है। जल्द ही बोर्ड द्वारा परीक्षा केंद्रों की सूची जारी की जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे व वाइस रिकाॅर्डर के जरिये निगरानी रखी जाएगी। जिले के माध्यमिक विद्यालयों में दो से नौ फरवरी के बीच इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाओं को कराया जाएगा। परीक्षा केंद्रों पर शासन स्तर से परीक्षार्थियों को आवंटित किया जाएगा।

शासन से जारी निर्देशों में कहा गया है कि परीक्षा केंद्रों पर 50 फीसदी यानी आधा स्टाफ दूसरे स्कूलों का होगा। परीक्षा केंद्रों पर 24 घंटे प्रश्न पत्र सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रखे जाएंगे। साथ ही उसकी निगरानी कंट्रोल रूम के जरिये की जाएगी। परीक्षा केंद्र के परीक्षा कक्ष में लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग कम से कम छह माह तक सुरक्षित रखनी होगी। जिसे आवश्यकता पड़ने पर परिषद को उपलब्ध कराना होगा। जिला विद्यालय निरीक्षक मुन्ने अली ने बताया कि इस महीने के अंत तक परीक्षा केंद्रों की सूची जारी होने की उम्मीद है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button