शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: 86 युवाओं को मिला रोजगार

Connect News 24

86 youth got employment

राजकीय आईटीआई में आयोजित रोजगार मेला में साक्षात्कार देते अभ्यर्थी। संस्था

शाहजहांपुर। जिला सेवायोजन कार्यालय और राजकीय आईटीआई की ओर से रोजा स्थित राजकीय आईटीआई में रोजगार मेला में 86 युवाओं को रोजगार मिल गया। जबकि 69 को निराशा हाथ लगी।

सुबह दस बजे से रोजगार मेला में जिलेभर से अभ्यर्थी साक्षात्कार देने पहुंचे। इनमें तकनीकी और शैक्षिक योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी शामिल हुए। जिला सेवायोजन अधिकारी विजय सुधाकर सिंह ने बताया कि रोजगार मेला में पांच निजी कंपनियों के प्रतिनिधियों ने साक्षात्कार के माध्यम से अभ्यर्थियों का चयन किया। कुल 117 अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार दिया। निजी कंपनियों में श्याम इलेक्ट्रॉनिक ने 18, हॉली हर्ब वे टू फिटनेस ने आठ, पुखराज हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड ने 17, केएस मारुती इंटरप्राइजेज ने 28 तथा सैप्फायर हेल्थ सॉल्यूशन लखनऊ ने 15 अभ्यर्थियों का चयन किया जिनका चयन नहीं हो सका उन्हें अगली बार मौका दिया जाएगा। इस मौके पर राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य नागेंद्र सिंह, रामसरन, प्रशांत कुमार, सर्वेश कुमार, जिला सेवायोजन कार्यालय से अरुण कुमार शर्मा, मनीष शर्मा, राकेश चंद्र, अशोक कुमार, गोपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

बायोडाटा और पद के आधार पर पूछे गए सवाल

– रोजगार मेले में निजी कंपनियों के प्रतिनिधियों ने अभ्यर्थियों से उनके बायोडाटा और पद के आधार पर सवाल किए। साथ ही यह भी पूछा कि वे कंपनी की शर्तों पर काम करने के लिए तैयार है अथवा नहीं। इस दौरान निजी कंपनियों ने सेल्स मैनेजर, एक्जीक्यूटिव, ऑफिस इंचार्ज, मैनेजर, सुपरवाइजर, तकनीकी सहायक आदि के पदों के लिए साक्षात्कार लिया।

जिले से बाहर जाकर रोजगार करने से पीछे हटे अभ्यर्थी

– तमाम अभ्यर्थी ऐसे रहे, जोकि जिले के बाहर जाकर रोजगार करने से पीछे भी हट गए। दरअसल रोजगार मेले में आने वाली निजी कंपनियां गाजियाबाद, दिल्ली व लखनऊ की रहीं। इनमें रिक्त पदों के लिए साक्षात्कार लिया गया। इस दौरान अभ्यर्थियों द्वारा जिले से बाहर जाकर नौकरी करने में असमर्थता जताई गई। जिसकी वजह से उनका चयन नहीं हो सका।

न्यूनतम शैक्षिक योग्यता रखी गई हाईस्कूल

– रोजगार मेला में अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार मिल सके, इसके लिए शैक्षिक योग्यता न्यूनतम हाईस्कूल ही निर्धारित की गई। जबकि परास्नातक तक शैक्षिक योग्यता व तकनीकी ज्ञान रखने वाले अभ्यर्थी भी रोजगार मेला में पहुंचे और साक्षात्कार दिया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button