शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: प्लाॅट में मिला शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत

Connect News 24

शाहजहांपुर। अजीजगंज में डैम राेड पर गर्रा नदी किनारे प्लाॅट में मिले अज्ञात शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। रिपोर्ट में डूबने से मौत होने की बात आई है। हालांकि, रिपोर्ट से पुलिस संतुष्ट नहीं है। पुलिस ने सीएमओ को पत्र भेजकर दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग की गई है। इधर, शव की शिनाख्त भी नहीं हुई है।

रविवार को पूर्वाह्न 11 बजे डैम रोड पर प्लॉट में 25 से 27 साल के युवक का शव पड़ा मिला था। सूचना पर फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए थे। एसपी सिटी सुधीर जायसवाल व सीओ सिटी बीएस वीर कुमार ने मौका-मुआयना किया था। शव के नजदीक एक मोमबत्ती, कागज का टुकड़ा भी पड़ा मिला था। हाथों पर तीन जगह चोट के निशान थे। नाक और कान से खून बह रहा था। पुलिस गिरने से चोट लगने से मौत होना बता रही थी, लेकिन डूबने से मौत होने की रिपोर्ट आने के बाद अधिकारियों ने सवाल खड़े कर दिए हैं। एसपी सिटी सुधीर जायसवाल के अनुसार, दोबारा से पोस्टमार्टम कराने के लिए सीएमओ से पत्राचार किया गया है।

पोस्टमार्टम करने वाला डॉक्टर मृतक के शरीर के अंदर की स्थिति को देखकर रिपोर्ट बनाता है। वीडियोग्राफी भी कराई जाती है। अभी हमारे पास पुलिस की ओर से कोई पत्र प्राप्त नहीं हुआ है।

डॉ.आरके गौतम, सीएमओ


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button