रामपुर

Rampur News: आत्महत्या के लिए उकसाने में पत्नी समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Connect News 24

रामपुर। नाराज पत्नी को बुलाने आए युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने मृतक की पत्नी समेत पांच ससुराल वालों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।मुरादाबाद के थाना कटघर क्षेत्र के मोहल्ला श्याम काॅलोनी निवासी सौदान के बेटे नेकपाल (24) की शादी कोतवाली शाहबाद क्षेत्र के रम्पुरा गांव निवासी प्रेम सिंह की बेटी कमलेश से दो वर्ष पूर्व हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से पति-पत्नी में अनबन रहने लगी और बार-बार पत्नी मायके जाने लगी। आरोप है कि 16 नवंबर की सुबह करीब दस बजे नेकपाल अपनी पत्नी कमलेश को लेने ससुराल आया था। देर

शाम करीब पांच बजे नेकपाल की मां ने नेकपाल को फोन किया तो उसने बताया था कि उसके ससुराल के लोग 50 हजार रुपये मांग रहे हैँ। उसने मां से कहा कि वह ससुराल वालों से परेशान हो चुका है। आरोप है कि उस दौरान कोई जहरीला पदार्थ खाने से नेकपाल की हालत खराब हो गई थी। जिसके बाद नेकपाल के परिजन रम्पुरा पहुंचे थे।

तब तक नेकपाल को उसके ससुराल के लोग शाहबाद सीएचसी ले आए थे। शाहबाद सीएचसी के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। जिला अस्पताल से मुरादाबाद के सिटी अस्पताल में उपचार चल रहा था। उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई थी। युवक के शव का परिजनों ने मुरादाबाद में पोस्टमार्टम कराया था। मृत युवक नेकपाल के पिता सौदान सिंह ने पत्नी कमलेश, सास भूरी, ससुर प्रेम सिंह, साले महेंद्र और कृष्णपाल के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button