Shahjahanpur News: पेट्रोल कम देने का विरोध, बाइक सवार पर छोड़ा कुत्ता
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Wed, 22 Nov 2023 01:10 AM IST
शाहजहांपुर। बाइक में पेट्रोल कम डालने का विरोध करना युवक को महंगा पड़ गया। पंप मालिक के बेटे ने युवक पर पालतू कुत्ता छोड़ दिया। कुत्ते ने हमला कर उसे कई जगह पर काट लिया। आसपास के लोगों की मदद से उन्होंने किसी तरह अपनी जान बचाई लेकिन आरसी मिशन थाने पर उसकी शिकायत सुनी नहीं गई तो वह न्याय के लिए एसपी के पास पहुंचे।
चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रोशनगंज निवासी तौसीफ आलम के ऊपर दस नवंबर को थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप में बाइक में पेट्रोल डलवाने गए थे। मीटर को दिखाए बिना पेट्रोल डालने को लेकर उन्होंने सेल्समैन से नाराजगी जताई। आरोप है कि उनके विरोध करने पर पंप मालिक के बेटे ने सबक सिखाने के उद्देश्य से अपना पालतू कुत्ता छोड़ दिया। कुत्ते ने उनके दाहिने पैर को पकड़ लिया। शरीर में कई जगह पर पंजे मारने के साथ काट भी लिया। शमीम ने किसी तरह वहां से भागे तो भी कुत्ता पीछा करता रहा। शमीम के परिचित नसीम, राजीव आदि ने किसी तरह उसे कुत्ते से बचाया। पीड़ित ने आरसी मिशन थाने में सूचना दी। सोशल मीडिया के जरिये उच्च अधिकारियों को सूचना दी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
पेट्रोल पंप पर किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। सूचना आने के बाद पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की थी। आरोपों की पुष्टि नहीं हुई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
-बीएस वीर कुमार, सीओ सिटी
